फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उत्कर्ष के 16 वें वर्ष का हर्षोल्लास के साथ आगाज

उत्कर्ष के 16 वें वर्ष का हर्षोल्लास के साथ आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
उत्कर्ष के 16 वें वर्ष का हर्षोल्लास के साथ आगाज
हल्द्वानी। अमर उजाला का नैनीताल संस्करण शुक्रवार को 16वें वर्ष में प्रवेश कर गया। 15वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला कार्यालय परिसर में हवन-पूजन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 20 पाउंड का केक काटकर अमर उजाला के गौरवशाली सफर को याद किया गया। उपलब्धियों और सरोकारों को याद करने के साथ ही नए जोश के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे पंडित हेम चंद्र जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया। बाद में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी धूम मची कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया। नृत्य शिक्षिका स्वयंप्रभा भंडारी और सौम्या भंडारी ने गणेश वंदना और बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुति दी। नृत्यम डांस एकेडमी की अवंतिका, स्तुति और डॉ. अंकिता चांदना, नानुप्रिया पाठक, रक्षिता, तन्मय, निशिता शुक्ला, विमला भट्ट, सिद्धी सुयाल, कल्पना भंडारी ने नृत्य प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। युवा गायक अभिषेक उपाध्याय ने ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी’, ‘सोणी दे नखरे’ गीतों से महफिल लूट ली। हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने हास्य- व्यंग्य की कविताओं के साथ ऐसा संचालन किया कि हर कोई ताली बजाने पर मजबूर हो गया। इस मौके पर आयोजित नीबू दौड़ में इशिता, निकिता, सुनीता, आशा, दीपक सिंह नेगी ने बाजी मारी। देर शाम तक हर कोई डीजे की धुन पर थिरकता रहा। मानसी खुल्वे ने भी कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया।
विज्ञापन




सरोकारों के साथ नए जोश से आगे बढ़ने का संकल्प
अमर उजाला की 15वीं वर्षगांठ पर हुआ हवन-पूजन, केक काटा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा


इनका हुआ सम्मान
संस्थान में पचास साल से अधिक की सराहनीय सेवा के लिए वरिष्ठ पत्रकार तारा चंद्र गुरुरानी, तीस वर्ष की सेवा के लिए वरिष्ठ पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी, अवधेश सिंह चौहान, ईशपाल सिंह और सेवानिवृत्त पत्रकार भगीरथ शास्त्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा जितेंद्र पपनै, अभिकर्ता बंधु विकास चोपड़ा, राजेंद्र उपाध्याय, गणेश कांडपाल, मोहन चंद्र गोस्वामी, दिनेश पांडे, गोविंद बल्लभ भट्ट, चंद्र सिंह जेठी, कासिम, नीरज, भगवती प्रकाश भट्ट आदि को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए पुरस्कृत
सराहनीय सेवा के लिए मनोज जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रणव सिंह बिष्ट, संजीव श्रीवास्तव, गंगा उनियाल, भूूपेंद्र सिंह किरौला, सुधाकर भट्ट, नवीन सक्सेना, राजीव शुक्ला, हरीश पांडे, कमलेश मेहता, अरुण मोदी, नाजिम मिकरानी, नवीन जोशी, अरविंद उपाध्याय, राजीव पांडेय, संजय पाठक, विकास यादव, धन सिंह बिष्ट, कालिका रावल, राहुल यादव, रमेश कोटलिया, अनिल नेगी, शरद बोरा, राजेश अधिकारी, गिरीश चंद्र पलड़िया, भुवन चंद्र पुनेठा, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र जोशी, ललित मठपाल, मुकेश कुमार, ईशपाल सिंह, भद्रसेन शर्मा, हरीश कयाल, महेश सिंह जनोटी, हरगोविंद सिंह कन्याल, मुंबशीर मलिक, दिनेश भट्ट, संजय कुमार पांडे, प्रकाश लोशाली, हरीश जोशी, हरेंद्र नयाल, प्रकाश भट्ट, राम रतन, मनीष पंत, महेश धपोला, कुंदन सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह, राहुल जोशी, एचआर हेड भरत कांडपाल के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वालों को अमर उजाला के यूनिट हेड डीडी जोशी, क्लस्टर हेड अमित मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार तारा चंद्र गुरुरानी, वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed