{"_id":"5d16762e8ebc3e3c957a63aa","slug":"156175311415-haldwani-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से बिजली विभाग को आठ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से बिजली विभाग को आठ लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हाथीखाल क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर आए अंधड़ से एक किलोमीटर तक विद्युत लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही कई पोल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ। इससे ऊर्जा निगम को लगभग आठ लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) अमित आनंद ने बताया कि अंधड़ से क्षेत्र में आठ पोलों के बीच बिछाई गई विद्युत लाइन कई जगह से टूट गई और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्षेत्र के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को घंटों बगैर विद्युतापूर्ति के रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही निगम के कर्मचारियों की टीम क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने में जुट गई थी। टीम को देर शाम लाइनें दुरुस्त करने में सफलता मिली।
अंधड़ से बिजली विभाग को आठ लाख का नुकसान
एक किमी विद्युत लाइन, आठ पोल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
चौबीस घंटे बाद भी कई क्षेत्रों की विद्युतापूर्ति ठप
हल्द्वानी। चौबीस घंटे बाद भी हाथीखाल के कई क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। बता दें कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आए अंधड़ से क्षेत्र की विद्युतापूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कुछ क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति सुचारु हो गई थी, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी बिजली गुल थी। ईई अमित आनंद ने बताया कि शीघ्र ही सभी क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।