{"_id":"5d13d7cf8ebc3e3cb67b5d78","slug":"156158150010-haldwani-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद का गठन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आपातकाल के दौरान कारावास की सजा काट चुके कुमाऊं भर के कई लोगों का बुधवार को हल्द्वानी के हिंदू धर्मशाला में जमावड़ा लगा। आपातकाल की 44वीं बरसी को उन्होंने लोकतंत्र संरक्षण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद कुमाऊं का गठन किया गया। कृष्ण कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष और गिरीश चंद्र कांडपाल को मंत्री चुना गया।
संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष ललित किशोर पांडे बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सोबन सिंह अधिकारी, हरीश चंद्र पंत, दयाराम, कामेश्वर काला और देवी दत्त जोशी को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री स्नेहपाल सिंह ने किया। वक्ताओं ने इमरजेंसी के दिनों को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में असंख्य रणबांकुरों ने भूमिगत रहकर सत्याग्रही कार्यकर्ताओं को तैयार किया और सत्याग्रही परिवारों की देखरेख की।
उस वक्त भूमिगत रहे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सरकार से भी ऐसे सत्याग्रहियों को चिह्नित कर यूपी की तर्ज पर एक्ट बनाते हुए उन्हें सम्मानित करने की मांग की। संचालन गिरीश चंद्र कांडपाल ने किया।