{"_id":"5cfaca64bdec220755419d7b","slug":"15599396783-bhimtal-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली में जाम और पेट्रोल-डीजल की कमी से पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली में जाम और पेट्रोल-डीजल की कमी से पर्यटक परेशान
विज्ञापन
bike petrol
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। शहर में दो दिनों से पेट्रोल, डीजल की कमी है। नगर में एकमात्र पेट्रोल पंप होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीमताल, भवाली में चार पेट्रोल पंप हैं, लेकिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं है के बोर्ड लगे रहे। यह अव्यवस्था उत्तराखंड सरकार की तैयारियों पर सवाल उठा रही है। जाम लगने के कारण मुख्य बाजारों में आवश्यक चीजें भी समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। पेट्रोल न मिलने से कौसानी, मुनस्यारी जाने वाले पर्यटक भवाली, भीमताल में रात को गाड़ियों में रहने को मजबूर हो गए। इससे पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ पर्यटकों में काफी गुस्सा है। पर्यटकों का कहना है कि सरकार को सीजन से पहले सभी व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, पेट्रोल न मिलने से लोग तीन दिन से परेशान हैं। पंप मालिकों की मानें तो जाम की समस्या से पेट्रोल के वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। बताया कि रात को वाहनों के आने के बाद पेट्रोल मिलने लगेगा।
भवाली में जाम और पेट्रोल-डीजल की कमी से पर्यटक परेशान
विज्ञापन
भवाली में जाम और पेट्रोल-डीजल की कमी से पर्यटक परेशान