फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीवर लाइन की मरम्मत न होने के विरोध में धरने पर बैठे सभासद

सीवर लाइन की मरम्मत न होने के विरोध में धरने पर बैठे सभासद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
सीवर लाइन की मरम्मत न होने के विरोध में धरने पर बैठे सभासद
नैनीताल। अयारपाटा क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती वार्ड में लीकेज सीवर लाइन की मरम्मत न होने के विरोध में बुधवार को धरने पर बैठे। जगाती ने कहा कि वह कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी विभाग ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में वार्ड के लोग दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर हैं। बता दें कि बीते एक माह के दौरान नगर में कई स्थानों पर सीवर लाइनें फटीं हैं।
विज्ञापन

शिकायत करने के बाद कुछ स्थानों पर लाइनों की मरम्मत करवा दी गई है, जबकि कई जगहों पर सीवर अब तक बह रही है। उधर, जल संस्थान के ईई संतोष उपाध्याय ने बताया कि नगर की सीवर लाइनें पुरानी हो गई हैं, जिससे लीकेज की समस्याएं पैदा हो रही है। बुधवार को ईद का अवकाश होने के कारण कर्मचारियों और मजदूरों की कमी रही। बृहस्पतिवार को समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed