{"_id":"5cf6d401bdec22071b38b911","slug":"155967999714-nainital-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि में नए सत्र के लिए प्रवेश आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि में नए सत्र के लिए प्रवेश आवेदन शुरू
विज्ञापन
mobile application for elderly people help
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने शिक्षा सत्र 2019-20 में प्रवेश पंजीकरण एवं आवेदन के लिए मंगलवार से ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत ने बताया कि अभी केवल बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पोर्टल खोला गया है, जबकि एमए, एमएससी एवं एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पोर्टल 8 जून से खोला जाएगा और प्रवेश पंजीकरण के लिए 25 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रो.पंत ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले विवि की वेबसाइट kunainital.ac.in में पंजीकरण करवाना होगा, इसके लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। विवि के पोर्टल में एक बार पंजीकरण करवाने के बाद अभ्यर्थी एक से अधिक कॉलेजों और पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकेगा, लेकिन प्रत्येक कॉलेज एवं पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी ऐसे विषय के लिए आवेदन करता है जो संबंधित कॉलेज में संचालित नहीं हो रहा है अथवा पाठ्यक्रम की मान्यता कॉलेज को नहीं है तो ऐसे पंजीकरण आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
कुमाऊं विवि में नए सत्र के लिए प्रवेश आवेदन शुरू
विज्ञापन
कुमाऊं विवि में नए सत्र के लिए प्रवेश आवेदन शुरू