फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बजट के अभाव में प्रदेश के दो लाख पशुओं का बीमा अटका

बजट के अभाव में प्रदेश के दो लाख पशुओं का बीमा अटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
बजट के अभाव में प्रदेश के दो लाख पशुओं का बीमा अटका
200 रुपये का नोट - फोटो : RBI
हल्द्वानी। बजट के अभाव में प्रदेश के दो लाख पशुओं का बीमा नवीनीकरण और नए बीमे पूरी तरह ठप हो गए हैं। पशुपालक बीमा कराने के लिए पशुपालन विभाग के रोज चक्कर काटने को मजबूर हैं। हल्द्वानी ब्लॉक क्षेत्र के आंकड़ों की बात करें तो प्रतिदिन 200-300 पशुपालक बीमा की जानकारी के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

दस माह से प्रदेश में पशुओं का बीमा ठप पड़ा है। कोई भी बीमा कंपनी पशुओं का बीमा नहीं कर रही है। सरकार की ओर से बजट नहीं मिलने के कारण बीमा कंपनियों ने पशुओं के बीमा करने और नवीनीकरण करने से हाथ खड़े कर लिए हैं। प्रदेश के आंकड़े बताते हैं कि करीब दो लाख पशुओं का बीमा अटका है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आचार संहिता के कारण बजट जारी नहीं हो पा रहा था। इस कारण बीमा नहीं हो पा रहा है। आचार संहिता खत्म होने के बाद भी अब तक बजट जारी नहीं हुआ है। पशुपालकों के अनुसार बीमा नहीं होने से उन्हें लाखों रुपये की हानि उठानी पड़ रही है। हल्द्वानी के पशुचिकित्साधिकारी डॉ.डीसी जोशी ने बताया कि बजट नहीं आने के कारण बीमा नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


बजट के अभाव में प्रदेश के दो लाख पशुओं का बीमा अटका
विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हुए पशुपालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed