{"_id":"5cf429b1bdec22077654fa4b","slug":"15595053252045-haldwani-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मिनट की आंधी में एक लाख परिवारों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 मिनट की आंधी में एक लाख परिवारों की बिजली गुल
विज्ञापन
बिजली मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रविवार शाम आई 45 मिनट की आंधी में एक लाख से अधिक परिवारों की बिजली गुल हो गई। एचटी (हाइटेंशन लाइन) और एलटी (लो टेंशन लाइन) लाइन के तार टूट गए, जबकि 125 से अधिक ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए।
रविवार शाम लगभग सात बजे आंधी के साथ ही ओलावृष्टि हुई। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से बिजली विभाग ने सभी उपकेंद्र बंद कर दिए। इस बीच कमलुवागांजा और कठघरिया की लाइन पर पेड़ गिर गया। फतेहपुर, लामाचौड़ में एलटी लाइन और कालटैक्स, कालीचौड़ में एचटी लाइन के तार टूट गए। राजपुरा, सुभाषनगर, नवाबी रोड, नैनीताल रोड, रानीबाग, गौलापार समेत अन्य क्षेत्रों में भी एलटी लाइनें टूट गई। कालाढूंगी उपकेंद्र से निकलने वाली 33केवी लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। देर रात तक कर्मचारी लाइनों की पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 125 ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए। इससे शहरी क्षेत्र के 49 और ग्रामीण क्षेत्र के 72 हजार उपभोक्ता दो घंटे से अधिक समय तक अंधेरे में रहे। अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि रानीबाग, गौलापार, सुभाषनगर उपकेंद्र में बिजली सामान्य हो गई थी, मगर फाल्ट ठीक किए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि फूलचौड़, फुटकुआं और टीपी नगर के उपकेंद्र भी सामान्य हो गए थे, जबकि अन्य जगह फाल्ट ठीक किया जा रहा था। लामाचौड़ और फतेहपुर में रात 11 बजे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, जबकि अन्य शहर के अधिकतर हिस्सों पर बिजली नहीं आई थी। पेट्रोलिंग कर फॉल्ट ढूूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
45 मिनट की आंधी में एक लाख परिवारों की बिजली गुल
125 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फटे, एचटी और एलटी लाइन के तार टूट
कमलुवागांजा और कठघरिया में लाइन पर गिरा पेड़, दो घंटे से अधिक अंधेरे में डूबा रहा शहर-ग्रामीण