{"_id":"5cf427aebdec2207215a58fd","slug":"155950481120-nainital-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर भर में जाम ही जाम, पुलिस के प्रयास नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर भर में जाम ही जाम, पुलिस के प्रयास नाकाम
विज्ञापन
वृंदावन में लगा भयंकर जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पर्यटन सीजन में वीकेंड आते ही पुलिस-प्रशासन के जाम से निपटने के इंतजाम फिर धड़ाम हो गए। रविवार को पर्यटक वाहनों का रेला नगर में पहुंचा तो मालरोड से लेकर कालाढूंगी रोड तक ट्रैफिक जाम हो गया। पांच मिनट का सफर तय करने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। जाम खोलने के लिए पुलिस ने दिनभर कोशिशें कीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सरोवरनगरी में लगभग 10 दिन पहले ग्रीष्मकालीन पर्यटन की शुरुआत हो चुकी है। यातायात सुधार के लिए पिछले दिनों मंडलायुक्त राजीव रौतेला समेत एसपी ट्रैफिक रचिता जुयाल भी बैठक कर चुकी हैं। इसके बावजूद रविवार दोपहर में ही मालरोड पर जाम लगने लगा। शाम चार बजे लोअर माल रोड जाम हो गई। तल्लीताल से मल्लीताल तक वाहन रेंगते रहे। दोनों मुख्य पार्किंग फुल हो गईं। होटल संचालकों ने भी मनमाना किराया वसूला। वहीं, लोगों ने मां नैना देवी के दर्शन कर पूजा, अर्चना की। जू समेत सभी दर्शनीय स्थलों पर मौजमस्ती की।
व्यवस्थाएं धड़ाम, वीकेंड पर फिर लगा जाम
सरोवरनगरी में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रेंगते रहे वाहन, पार्किंग भी फुल
जाम के झाम में फंसा रामनगर
रामनगर (नैनीताल)। गर्मी की छुट्टी के बीच रविवार का अवकाश होने के कारण यहां यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रविवार को रानीखेत रोड से आमडंडा, कोसी बैराज से गूलरसिद्ध तक, भवानीगंज से तेलीपुरा तक पूरा नगर जाम रहा। जाम से निपटने के लिए पुलिस के सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए। कई स्थानों पर पर्यटक भी भीषण गर्मी के बीच जाम मेें फंसे रहे। शाम को बारिश से तापमान गिरने के बावजूद पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि जाम से निपटने के लिए हर चौराहे पर सिपाहियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
होटलों में ऐसे होता है ज्यादा पैसे वसूलने का खेल
नैनीताल। नगर के होटलों में रेट लिस्ट प्रकाशित न करके ज्यादा पैसे वसूलने का खेल चल रहा है। नियमानुसार होटल संचालकों को रिसेप्शन के पास रेट लिस्ट चस्पा करनी चाहिए, लेकिन नगर के कई होटल रेट लिस्ट चस्पा नहीं करते हैं। कई गेस्ट हाउसों के बारे में शिकायत आ रही है कि वह बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहे हैं। हालांकि होटल एसोसिएशन से जुड़े सभी संचालकों ने रेट लिस्ट चस्पा की है। होटल एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष निदेश साह सभी को निर्देशित कर चुके हैं।
सैलानियों से गुलजार रहा भीमताल, नौकुचियाताल
भीमताल (नैनीताल)। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से बेहाल, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी होने के चलते सैलानी पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं। इस कारण रविवार को भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल पैक रहा। सैलानियों की आवाजाही अधिक होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई, जिसे सुचारु करने में भीमताल, पर्यटन पुलिस जुटी रही। रविवार को सैलानियों ने भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल की झीलों में नौकायन, कयाकिंग, जॉर्बिंग, जीप लाइन का लुत्फ उठाया। नौकुचियाताल में सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग कर पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा।