फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उधारी पर चल रहा आग बुझाने का काम

उधारी पर चल रहा आग बुझाने का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
उधारी पर चल रहा आग बुझाने का काम
Forest Fire - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। इस साल कुमाऊं के पश्चिमी वृत्त के पांच वन प्रभागों को केवल एक करोड़ का बजट शासन से मिला, जबकि 11 करोड़ के बजट की मांग की गई थी। यह बजट भी रेंजों तक पहुंचते-पहुंचते हजारों में रह गया। ऐसे में उधारी से जंगल में आग बुझाने से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं पश्चिमी वृत्त के कुल पांच वन प्रभागों में 33 रेंज हैं। इस साल कुमाऊं पश्चिमी वृत्त ने जंगल में आग रोकने के लिए 1092.99 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर मुख्यालय भेजी थी, लेकिन मुख्यालय ने पांचों वन प्रभागों और वन पंचायतों में आग पर काबू पाने के लिए 107.60 लाख रुपये जारी किए। इसके अलावा 14 लाख रुपये हल्द्वानी और रामनगर में आने वाली वन पंचायतों में आग बुझाने के लिए दिए। पश्चिमी वृत्त मुख्यालय ने तराई पूर्वी वन प्रभाग को 22.55 लाख, तराई केंद्रीय वन प्रभाग को 18.80, तराई पश्चिमी वन प्रभाग को 16.85 लाख, रामनगर वन प्रभाग को 24.50 लाख, हल्द्वानी वन प्रभाग को 24.05 लाख रुपये जारी कर दिए गए। इसके अलावा पश्चिमी वृत्त मुख्यालय में कुछ मदों में धनराशि दी गई, जबकि कमाऊं के 14 वन प्रभागों के लिए फिलहाल चार करोड़ रुपये जारी हुए हैं। कुमाऊं में कुल मिलाकर तीन हजार के करीब कर्मचारियों को आगे बुझाने के काम में लगाया गया है। वन विभाग जारी बजट से मजदूरों का मानदेय, टेलीफोन खर्च, चौकी निर्माण, पानी, गश्त, भोजन, वाहनों के ईंधन पर भी खर्च करता है। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए वन महकमा उधारी से काम चला रहा है। जंगलात पर लाखों रुपये का बकाया हो चुका है। फायर वॉचरों से अफसर किसी तरह काम करा रहे हैं।
विज्ञापन



उधारी पर चल रहा आग बुझाने का काम
जंगलात ने मांगा 11 करोड़ का बजट, मिला एक करोड़
पश्चिमी वृत्त के पांच वन प्रभागों में आग बुझाने में रोड़ा बना बजट


कालाढूंगी और पीपलपड़ाव के जंगल में लगी आग
हल्द्वानी। कुमाऊं में शनिवार को रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी, तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव, बन्नाखेड़ा, अल्मोड़ा के रानीखेत, सोमेश्वर, बागेश्वर के बैजनाथ, गढ़खेत, कपकोट, चंपावत के बूम रेंज में आग की घटनाएं हुईं। इससे कुमाऊं में 50 हेक्टेयर से अधिक जंगल को नुकसान पहुंचा है। वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कुमाऊं में शनिवार को आग की 42 घटनाओं में 58.32 हेक्टेयर जंगल जला। अब तक कुल 1093 वनाग्नि की घटनाएं हुईं हैं। इसमें 1696.55 हेक्टेयर जंगल जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
-ट्रेजरी सिस्टम में बदलाव के कारण बजट आवंटित नहीं हो रहा है। सिस्टम सही होते ही बजट आवंटित कर दिया जाएगा। -डॉ.विवेक पांडे, सीसीएफ कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed