{"_id":"5cec49f5bdec220781489ae6","slug":"155898935011-bhimtal-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार की सुबह कैंची धाम पहुंचीं राज्यपाल मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार की सुबह कैंची धाम पहुंचीं राज्यपाल मौर्य
विज्ञापन
राज्यपाल पहुंची मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने काकड़ीघाट दौरे के दौरान कैंची मंदिर में नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। भारी सुरक्षा के साथ बेबी रानी सुबह कैंची मंदिर स्थित नीब करोरी आश्रम में रुकीं। आधे घंटे तक मंदिर में बाबा के दर्शन किये। आश्रम में शांत वातावरण देख राज्यपाल मंत्र मुग्ध हो गईं।
राज्यपाल को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों का भी तांता लग गया। मंदिर समिति से कुछ देर बात करने के बाद वह रानी काकड़ीघाट स्थित कैंची मंदिर के लिए रवाना हो गई। मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आध्यात्मिक स्थानों को धार्मिक पर्यटक स्थल बनाने की जरूरत है। जिससे पर्यटक आध्यात्मिक पुरुषों के बारे मे जान सके। उन्होंने कहा वह 30 साल पहले इन मंदिरों के दर्शन के लिए आईं थी। सोमवार को बाबा के आशीर्वाद से दर्शन करने का मौका मिला है। कहा अच्छे कार्य और मन की शांति के लिए मंदिरों में जाना जरूरी होता है। कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक विनोद जोशी ने राज्यपाल को मंदिर की महत्ता के बारे में जानकारी दी।