{"_id":"5c17f490bdec2256d06c61fe","slug":"15450738451725-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिसंबर को होगी लोक कलाओं पर आधारित प्रतियोगिता, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिसंबर को होगी लोक कलाओं पर आधारित प्रतियोगिता, तैयारी शुरू
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से 25 दिसंबर से होने वाली लोक कलाओं पर आधारित प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही उत्तरायणी कौतिक 2019 को लेकर भी मंथन हुआ। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर कंजाबाग रोड परिसर में समिति की बैठक हुई। कहा कि ऐपण, रंगोली, मेहंदी, केश सज्जा, बुनाई, शंख बजाओ प्रतियोगिता 25 दिसंबर को सुबह दस बजे से होगी। स्कूलों से संपर्क और पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी अंजू भट्ट, कल्पना चंद, गीता सामंत, जानकी गोस्वामी, बीना बिष्ट, शांति पांडे, कंचन चंद, पुष्पा धपोला, मीरा कापड़ी को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष बीएस मेहता ने समिति के आयव्यय का ब्योरा रखा। बैठक में समिति अध्यक्ष ठाकुर सिंह खाती, मेला प्रभारी केडी भट्ट, आईडी कोटिया, जेसी पांडे, जगदीश मेलकानी, चंद्रशेेखर जोशी, सुधीर वर्मा, नवीन कापड़ी, गंगा सिंह मुुडेला, मनोज कन्याल आदि थे।