फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्राम विक्रमपुर प्रधान उपचुनाव में मोहन निर्वाचत

ग्राम विक्रमपुर प्रधान उपचुनाव में मोहन निर्वाचत

Sun, 16 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
ग्राम विक्रमपुर प्रधान उपचुनाव में मोहन निर्वाचत

विज्ञापन
बाजपुर के ग्राम पंचायत विक्रमपुर प्रधान पद के उपचुनाव में प्रत्याशी मोहन सिंह विजयी घोषित किए गए। मोहन सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी दयाराम को 106 मतों से पराजित किया।

बता दें कि ग्राम प्रधान प्रेम सिंह की बीमारी के चलते 18 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई थी। तब से प्रधान पद रिक्त चल रहा था। प्रधान पद पर मोहन सिंह और दयाराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 13 दिसंबर को मतदान कराया गया। इसमें ग्राम के कुल 1379 मतदाताओं में से 551 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को ब्लॉक कार्यालय निर्वाचन अधिकारी डॉ. निर्मला जोशी की देखरेख में मतगणना हुई। इसमें मोहन सिंह को 320 और दयाराम को 214 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोशी ने मोहन सिंह को 106 मतों से विजयी घोषित किया। इस दौरान समर्थकों ने मोहन सिंह का स्वागत किया। वहां सुखदेव सिंह बब्बी, सुखवंत सिंह, राणा पिंटू, सरबन सिंह, यादराम, मदन भोलू, सुखदेव शर्मा, फूल सिंह, तिलकराज, नरेश पाल, दौलत सिंह, शमशेर सिंह आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed