{"_id":"5c13f499bdec2253ea3565bd","slug":"154481171120-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालकों ने भाजपा नेता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा चालकों ने भाजपा नेता को घेरा
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में ई-रिक्शा चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा नेता और पूर्व दर्जा मंत्री हरमिंदर सिंह लाडी का घेराव किया। शुक्रवार को दर्जनों ई रिक्शा चालक एकत्र होकर नया गांव स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता का घेराव किया। ई-रिक्शा चालकों ने शहर में स्टेंड बनाने, रजिस्ट्रेशन के नाम पर पुलिस की ओर से परेशान किए जाने सहित कई मांगों को रखा। जिस पर लाडी ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने और कैबिनेट मंत्री आर्य के समक्ष समस्याओं को रखकर हल कराने की बात कही। वहां पर राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, आशु, योगेश कुमार, शिवम, यासीम, चंद्रपाल, बाबू, अहसान अली, अरमान, रामचंद्र, संजीव आदि थे।