{"_id":"5c13eb91bdec22572249be64","slug":"154480939917-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिटोली बूंगा सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरु नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिटोली बूंगा सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरु नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर) । भिलकोट और वज्यूला न्याय पंचायत के ग्रामीणों ने डीएम और पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन देकर पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत टिटोली बूंगा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन करने का एलान किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन किमी टिटोली बूंगा मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति एक साल पूर्व मिल गई थी। पीएमजीएसवाई द्वारा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है। नौगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटोला ने बताया कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरु करने के संबंध में कई बार विभाग के आला अधिकारियों को लिखित और मौखिक रुप से अवगत करा दिया है।
विभाग ने ग्रामीणों की जायज मांग को आज तक गंभीरता से नहीं लिया। ज्ञापन सौंपने वालों में पदम सिंह आनंद गढ़िया, हरीश तुलेरा, भगवत सिंह मेहरा मुख्य थे। इधर डीएम रंजना राजगुरु ने पीएमजीएसवाई के ईई से मोटर मार्ग निर्माण की सारी औपचारिताएं पूरी कर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।