{"_id":"5c13eb8dbdec2253e2117e9a","slug":"15448093953-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर रिसाव होने महिला मामूली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर रिसाव होने महिला मामूली घायल
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के पाये गांव में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस रिसाव होने से एक महिला मामूली घायल हो गई। घायल महिला के परिजनों ने चूल्हे से सिंलेडर को अलग कर सिलिंडर में लगी आग बुझा दी।
थाना क्षेत्र बैजनाथ की पाये गांव निवासी गीता जोशी शु्क्रवार के तड़के अपने घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान एकाएक सिलिंडर से गैस रिसाव होने लगा। जिससे सिलिंडर पर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही घायल महिला के परिजन रसोई घर पहुंचे। उन्होंने चूल्हे से सिलेंडर को अलग कर सिलिंडर में लगी आग बुझा दी। सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर फायर कर्मी फायर ब्रिगेड वाहन सहित गरुड़ बाजार पहुंचे। आग बुझने की सूचना मिलने के बाद फायर कर्मी गरुड़ बाजार से वापस लौट गए। ब्यूरो