{"_id":"5c12a7a542c7925d37718bbf","slug":"1544726476120-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय शरदोत्सव 20 दिसंबर से, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय शरदोत्सव 20 दिसंबर से, तैयारियां शुरू
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में व्याख्या जनजागृति संस्कृति संगीत एवं नाट्य समिति की देखरेख में तीन दिवसीय शरद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
चंद्रवाटिका में आयोजित बैठक में शरद महोत्सव कार्यक्रम की सफलता पर मंथन किया। 20 से 22 दिसंबर तक चलने वाला महोत्सव तराई बीज विकास निगम के मैदान में संपन्न होगा। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए नामचीन कलाकारों और प्रमुख सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। तीन दिवसीय मेले में झूले, मिक्की माउस, वाटर वोट, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, ज्ञानवर्धक पुस्तकों के स्टाल सजाए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए बैठक में कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष शंकर सिंह, महासचिव अशोक सिंह आदि ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम में सहयोग के लिए खटीमा फाइबर्स लिमिटेड का आभार व्यक्त किया गया। वहां कोमल राणा, मंदीप सिंह, शालिनी राणा, हरीश जोशी, भवुन चंद्र पांडेय, भूपाल सिंह अधिकारी आदि थे।