{"_id":"5c10122ebdec2241b95b3909","slug":"154455714215-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के शैलेंद्र डंगवाल का राष्ट्रीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के शैलेंद्र डंगवाल का राष्ट्रीय टीम में चयन
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के शैलेंद्र डंगवाल
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। अंतरराष्ट्रीय स्नूकर एंड बिलियर्ड्स फेडरेशन की सिक्स रेड विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के लिए चयनित राष्ट्रीय टीम में रामनगर के शैलेंद्र डंगवाल का भी चयन हुआ है। शैलेंद्र 10 वर्षों से स्नूकर खेलने के साथ राष्ट्रीय स्नूकर प्रतियोगिताओं में तीन बार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है। उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग में प्रथम स्थान पा चुके हैं। इसके साथ ही रामनगर में ही कॉर्बेट स्नूकर अकादमी का संचालन करने के साथ में स्नूकर को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को फ्री कोचिंग भी देते हैं। अब मिस्र में 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रस्तावित है। इसकी राष्ट्रीय टीम के 16 सदस्यीय दल का हिस्सा बन भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
रामनगर के शैलेंद्र डंगवाल का राष्ट्रीय टीम में चयन
मिस्र में होने वाली विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
रामनगर के शैलेंद्र डंगवाल का राष्ट्रीय टीम में चयन
मिस्र में होने वाली विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग