{"_id":"5c0feff7bdec2241a43f935d","slug":"15445483812-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्यूड़ा में तेंदुओं का जोड़ा रात भर दहाड़ते से ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्यूड़ा में तेंदुओं का जोड़ा रात भर दहाड़ते से ग्रामीण भयभीत
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंज गढ़खेत के मन्यूड़ा के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं। गांव के प्राथमिक स्कूल से लगी झाड़ियों में दो तेंदुओं के छिपे होने की सूचना से लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार मंगलवार की रात तेंदुए आबादी वाले क्षेत्र में दहाड़ते रहे। जिससे लोग ग्रामीण सहमे हुए हैं।
प्राथमिक पाठशाला मन्यूड़ा के परिसर में कुरी लैंटाना की बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। झाड़ियों में को दिन में ग्रामीणों को दो तेंदुए दिखाई दिए थे। झाड़ियों में तेंदुओं के छिपे होने की सूचना पर स्कूल प्रशासन से बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन विभाग की टीम को वहां तेंदुए नहीं दिखे।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए सोमवार की रात गांव में दहाड़ते रहे। तेंदुओं को भगाने के लिए ग्रामीणों ने रात में कनस्तर बजाए। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मन्यूड़ा गांव निवासी दीप पाठक, शंकर सिंह रावत, जैसर के पूर्व बीडीसी सदस्य सुनील पांडे, शंकर रावत, हरीश रावत उर्फ खान ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।