{"_id":"5c08371abdec2241c1713257","slug":"15440423083-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के रूट का नए सिरे से सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के रूट का नए सिरे से सर्वे शुरू
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हाथी कॉरिडोर बदलने की आशंका के चलते रूट का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। रामनगर वन प्रभाग की ओर से सौ कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। झुंड में रहने वाले हाथियों के अलावा अकेले घूम रहे हाथियों पर नजर रखी जा रही है।
हाथियों का झुंड रामनगर से टनकपुर-नेपाल बॉर्डर तक जाता है। काफी समय से देखा जा रहा है कि हाथियों के रूट में बदलाव हो गया है, जिसकी वजह से हाथी भटक रहे हैं। शासन के निर्देश पर हाथियों के रूट बदलाव की आशंका के चलते सर्वे किया जा रहा है। कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि विभाग की ओर से सौ कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, इसी तरह अन्य वन प्रभाग भी कैमरा ट्रैप लगा रहे हैं। एसडीओ केएन भारती ने बताया कि लोगों के अतिक्रमण किए जाने या कोई अवरुद्ध होने की वजह से हाथी अपना रूट बदल देता है। रूट पता लगते ही आए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बुधवार से शुरू हुआ सर्वे 15 दिन के भीतर समाप्त हो जाएगा, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
हाथियों के रूट का नए सिरे से सर्वे शुरू
जगह-जगह पर लगाए जा रहे कैमरा ट्रैप
वन विभाग को कॉरिडोर बदलने की आशंका