फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कविता के पीछे गूंजते संगीत और भाव को समझने पर दिया बल

कविता के पीछे गूंजते संगीत और भाव को समझने पर दिया बल

Sat, 01 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
कविता के पीछे गूंजते संगीत और भाव को समझने पर दिया बल
नैनीताल। हिंदी विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय, यूपी भाषा संस्थान लखनऊ, महादेवी वर्मा सृजनपीठ के सहयोग से हर्मिटेज भवन में शुक्रवार को भी संगोष्ठी जारी रही। इसका विषय हिंदी भक्तिकाव्य के सामाजिक सरोकार है। इसमें वक्ताओं ने कविता के संगीत, भाव को समझना जरूरी बताया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में असिस्टेंट प्रो. रूमा साह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सोनपाल, सुधीर कुमार ओझा मेरठ, डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा आगरा, डॉ. सुरेश तायडे़ महाराष्ट्र, मनोज फगवाड़वी पंजाब, डॉ. अर्चिता सिंह, दिव्या पाठक, युवराज सिंह, खेमकरण सोमन, अमित दिल्ली, डॉ. अनिल कार्की ने भक्तिकाव्य का समाजशास्त्रीय विश्लेषण किया। सत्र के समापन में मुख्य वक्ता गोपेश्वर सिंह ने भक्तिकाल की कविताओं के प्रति छात्रों की रुचि जगाने के लिए अध्यापकों को गायन शैली में पदों को पढ़कर सुनाने का सुझाव दिया। कविता के पीछे गूंजते संगीत और भाव को समझने पर बल दिया। इस सत्र का संचालन शालिनी नागर एवं जावेद अली ने किया। संगोष्ठी के चतुर्थ सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनएस बिष्ट रहे। डीएसबी परिसर के शोधार्थी जावेद अली, शालिनी नागर, राजेश कुमार, भावना उपाध्याय, चंद्रा बिष्ट, सुनीता बिष्ट, विपिन चंद्र, बद्रीप्रसाद सेमवाल, अर्जुन सिंह, शिवप्रकाश त्रिपाठी, अजेय पांडेय, सुनील कुमार कुशवाहा, संदीप तिवारी, रवि यादव, समर बहादुर यादव, कविता उप्रेती, अनीता पांडेय, दीपाली आर्या, अरविंद कुमार मौर्य, चंद्रमा प्रसाद, संदीप त्रिपाठी, जया बरनवाल, पूनम, निशा साहू, हेमा जोशी, पुष्पा बुढलाकोटी इत्यादि ने शोधपत्र पढ़े। प्रो. नीरजा टंडन ने धन्यवाद किया। प्रो. नीरजा टंडन की अध्यक्षता में प्रो. निर्मला ढैला बोरा ने संचालन किया। मंच पर संगोष्ठी संयोजक हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मानवेंद्र पाठक, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गोपेश्वर सिंह मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन


कविता के संगीत, भाव को समझना जरूरी
हिंदी भक्तिकाव्य के सामाजिक सरोकार विषय पर संगोष्ठी
कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने पढ़े शोधपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed