फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रात्रि विश्राम के लिए 22 से खुलेगा ढिकाला

रात्रि विश्राम के लिए 22 से खुलेगा ढिकाला

Sun, 18 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
रात्रि विश्राम के लिए 22 से खुलेगा ढिकाला
रामनगर (नैनीताल)। विश्वविख्यात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के सर्वाधिक लोकप्रिय ढिकाला जोन के वन विश्राम भवनों (एफआरएच) में 22 नवंबर से रात्रि विश्राम की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सीटीआर की वेबसाइट पर सूचना जारी हो गई है। इसके मुताबिक रात्रि विश्राम के लिए ऑनलाइन बुकिंग 20 नवंबर को सुबह दस बजे से होगी। कॉर्बेट प्रशासन की ओर से भी इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन जोशी शनिवार सुबह कॉर्बेट नेशनल पार्क के वार्डन शिवराज चंद से मिले। दोनों ने पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। इसके बाद वार्डन ने ढिकाला जोन खोलने का आश्वासन दिया। दोपहर बाद सीटीआर की वेबसाइट पर ढिकाला समेत सभी जोन रात्रि विश्राम के लिए 22 नवंबर से 15 दिसंबर तक खोलने की सूचना दी गई। इससे पर्यटन कारोबारियों में जहां खुशी है तो वहीं पर्यटक भी ढिकाला में रात्रि विश्राम की तैयारी करने लगे हैं। वहीं 15 जून तक खुलने वाले सीटीआर के बंगलों के लिए मात्र 15 दिसंबर तक की बुकिंग सुविधा पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


सीटीआर के भवनों में 22 से मिलेगी रात्रि विश्राम की सुविधा
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की वेबसाइट पर सूचना जारी, ऑनलाइन बुकिंग 20 से होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed