फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुनिया के पटल पर 177 साल से चमक रहा नैनीताल

दुनिया के पटल पर 177 साल से चमक रहा नैनीताल

Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दुनिया के पटल पर 177 साल से चमक रहा नैनीताल
नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। विश्व पटल पर नैनीताल 177 सालों से लगातार अपनी चमक बनाए हुए है। नगर की सुंदरता देखने के लिए दुनिया के हर कोने में दीवाने उत्साहित हैं। 1841 में नैनीताल की खोज हुई और उसके बाद नगर नित नए कीर्तिमान स्थापित करता चला गया। देवपाटा, अयारपाटा, हांडी-मांडी, चीना, आल्मा, शेर का डांडा और लड़ियाकांटा की पहाड़ियों से बने दुर्ग के बीच यह पर्यटन नगरी बसी है। सरोवर नगरी की खोज साल 1841 में शाहजहांपुर के व्यापारी पीटर वैरन और उनके दो दोस्त कैप्टन वीलर व कैप्टन सीकेसीवी ने की थी। अंग्रेजों ने शुरूआती दौर में यहां कई स्कूल और कालेजों की स्थापना की। 1842 में चौथे कुमाऊं कमिश्नर जार्ज थॉमस लूसिंग्टन ने आधिकारिक रूप से नैनीताल को युरोपियन सेटलमेंट के तहत बसाया था।
विज्ञापन


सोमवार को होंगे कार्यक्रम
ताल चैनल नैनीताल का जन्मोत्सव मना रहा है। यह कार्यक्रम 18 नवंबर को होने थे, लेकिन निकाय चुनाव के चलते यह कार्यक्रम अब 19 नवंबर को शाम चार बजे से बिशप शॉ स्कूल में होंगे। चैनल से जुड़े दीपक बिष्ट ने बताया कि इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, स्कूली बच्चों को उपहार वितरण समेत कई कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed