फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बलियानाले के निरीक्षण को फिर नैनीताल पहुंचे वैज्ञानिक

बलियानाले के निरीक्षण को फिर नैनीताल पहुंचे वैज्ञानिक

Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बलियानाले के निरीक्षण को फिर नैनीताल पहुंचे वैज्ञानिक
debris in nainital highway, highway blocked
नैनीताल। बलियानाले में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रभावित क्षेत्र के पुन: निरीक्षण को लेकर गठित समिति नैनीताल पहुंच गई है। एफआरआई को नोडल एजेंसी बनाया गया है जिसके निर्देशन में मंगलवार को टीम ने नैनीताल क्लब में एक घंटे तक मंथन कर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया।
विज्ञापन

बलियानाले में जारी भूस्खलन के चपेट में आकर नैनीताल का रईश होटल पहले ही जमींदोज हो चुुका है वहीं अब हरिनगर क्षेत्र की आबादी भी खतरे की जद में आ गई है। खतरे की जद में आए परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से विस्थापित कर दिया गया है। बलियानाले में बने खतरे को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी जिसके बाद कोर्ट ने एफआरआई को नोडल बनाते हुए पांच विभागों के निदेशकों की टीम का गठन कर बलियानाले में हो रहे भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के साथ ही उपचार को लेकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में टीम ने 3 से 5 अक्तूबर तक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर रिपोर्ट पेश की थी लेकिन पहले निरीक्षण करने वाली इस टीम में विभागों के प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट तैयार की थी। कोर्ट ने कमेटी को बलियानाले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का पुन: निरीक्षण कर संशोधित रिपोर्ट पेश करने को कहा है। नैनीताल पहुंची टीम प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर 15 नवंबर को हाईकोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन



बलियानाले के निरीक्षण को फिर नैनीताल पहुंचे वैज्ञानिक
एफआरआई को बनाया गया नोडल एजेंसी
15 नवंबर को हाईकोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट

इन्होंने किया निरीक्षण
एफआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजेंद्र पनवल, आईआईटी रुड़की से प्रो.सतेंद्र मित्तल, डीएमएमसी से डॉ. केएस सजवान, वाडिया से डॉ. के लुयरे, लोनिवि के मुख्य अभियंता केपी जोशी, सिंचाई विभाग के एसई एमसी पांडे, ईई सीएस नेगी, ईई हरीश चंद्र सिंह, जिला आपदा अधिकारी शैलेश कुमार, प्रिया जोशी, एसई एनएस पतियाल, विजय जोशी, दीपक गुरुरानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed