{"_id":"5be9e210bdec22695c1f67cd","slug":"154205436817-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिला एसटीपीएफ जवानों को वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिला एसटीपीएफ जवानों को वेतन
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। बाघों की सुरक्षा को हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) के जवानों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने को लेकर एसटीपीएफ के जवानों ने सीटीआर के निदेशक से वेतन दिलाने की मांग की।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की ढेला रेंज में 13 अगस्त को सेवानिवृत्त 36 सैनिकों को एसटीपीएफ का हिस्सा बनाया गया। इन्हें छह टुकड़ियों में बांटा गया। सीटीआर की ओर से सभी के लिए 17,500 वेतन तय किया गया। साथ ही ड्रेस, जूते भी देने को कहा लेकिन सीटीआर उनका वेतन देना ही भूल गया। एसटीपीएफ के जवानों ने सीटीआर के निदेशक राहुल से वेतन दिलाने की मांग की। निदेशक ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। कहा कि तीन-चार दिनों में एसटीपीएफ के जवानों को वेतन दिया जाएगा। इस मौके पर विक्रम सिंह ग्वाड़ी, सुरेंद्र सिंह, केवल प्रसाद, बलवंत सिंह, नरेश कुमार, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र बिष्ट आदि थे।