{"_id":"5be9e20dbdec2269a642c2a1","slug":"154205436515-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक से मिले नए व पुराने गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक से मिले नए व पुराने गाइड
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नेचर गाइडों ने रोजगार मांगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पर्यटकों के साथ जिप्सियों में जाने वाले नए, पुराने नेचर गाइडों ने सोमवार को निदेशक राहुल से वार्ता की। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद निदेशक ने ऑनलाइन बुकिंग के निर्देश दिए। ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने तक ऑफलाइन रोटेशन प्रक्रिया के तहत गाइड पर्यटकों के साथ जाएंगे।
रोटेशन प्रणाली को लेकर पिछले दो सप्ताह से नए, पुराने नेचर गाइडों की बीच विवाद चल रहा है। पिछले सप्ताह ढेला गेट पर नए, पुराने गाइडों के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद सीटीआर के उपनिदेशक कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को नए, पुराने नेचर गाइड दो टोलियों में सीटीआर के निदेशक राहुल से मिले। दोनों पक्षों ने निदेशक के सामने खुलकर अपनी बात रखी। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद निदेशक ने वार्डन शिवराज चंद से कहा कि गाइडों की ऑनलाइन बुकिंग की तैयारी की जाए। ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था होने तक ऑफलाइन रोटेशन प्रक्रिया के तहत गाइडों को भेजा जाएगा।