फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तड़के फिर हाईवे पर आए गजराज

तड़के फिर हाईवे पर आए गजराज

Tue, 13 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
तड़के फिर हाईवे पर आए गजराज
हाथी गांव - फोटो : अमर उजाला
रामनगर/मौलेखाल। हाथी ने सोमवार तड़के एक बार फिर काशीपुर-बुआखाल हाईवे (रामनगर-मोहान मार्ग) पर मोहान के पास घंटे भर तक जाम लगाए रखा। इस दौरान उसने कई ट्रकों में लदा अनाज खाया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा दिया। गजराज को भगाने के लिए वनकर्मियों ने पटाखे जलाकर फायरिंग भी की। बावजूद इसके करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर गजराज का कब्जा रहा। हाथी का तांडव देखकर वाहन चालक वाहनों को सड़क पर ही छोड़ गए और आसपास छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे मोहान से पहले भूतगढ़ी नाले के पास अचानक गजराज काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर आ गया। इससे वहां ट्रैफिक जाम हो गया। हाथी वाहनों और ट्रकों में लदी सब्जियों, गुड़, गेहूं आदि को चट कर गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पटाखे जलाए। बंदूकों से फायरिंग कर उसे खदेड़ा। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगाने के बाद वह कोसी रेंज के जंगल की ओर चला गया। कोसी रेंज के रेंजर बीपी पंत ने बताया कि हाईवे पर उसे आसानी से खाना मिल जा रहा है, इसलिए वह हाईवे की ओर ज्यादा आ रहा है। टेड़ा रोड की ओर भी उसकी आवाजाही है। उन्होंने राहगीरों, वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। एक प्रत्यक्षदर्शी दीवान सिंह ने बताया कि वह मौलेखाल को आ रहे थे। इसी दौरान सुबह साढ़े चार बजे टस्कर हाथी सड़क पर आ धमक गया और उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हाथी ने वाहनों के शीशे तोड़े, जाम लगा
टस्कर ने करीब डेढ़ घंटे तक रामनगर-मोहान मार्ग पर मचाया तांडव
कई ट्रकों से अनाज निकालकर खाया, यात्रियों ने छिपकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed