फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   समिति बोर्ड की बैठक के विरोध में उतरे संचालक, सौंपा ज्ञापन

समिति बोर्ड की बैठक के विरोध में उतरे संचालक, सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
समिति बोर्ड की बैठक के विरोध में उतरे संचालक, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. के सचिव एचसी सती की गैरमौजूदगी में हुई संचालक मंडल बैठक का समिति के चार संचालकों ने विरोध कर समिति के आंकिक हरवंश यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री, डीएम, जिला सहायक निबंधक को प्रेषित की गई हैं।

सोमवार को समिति के संचालक हरदेव सिंह संधू, बलजिंदर सिंह, विमल शर्मा और शशीबाला सरना ने विरोध करते हुए समिति के अध्यक्ष पर नियम विरुद्घ तरीके से बैठक कर मनमाने प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से संपन्न हुई बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों को निरस्त किया जाए। रिक्त चार संचालक पदों पर जल्द चुनाव कराने की मांग की गई। संचालकों का आरोप है कि समिति सचिव की ओर से संचालक मंडल की बैठक बुलाई गई और खुद ही बैठक में उपस्थित नहीं हुए। जब समिति सचिव के पास संचालक मंडल बैठक हेतु समय ही नहीं था तो उन्हें बैठक बुलानी ही नहीं चाहिए थी। बिना सचिव के समिति संचालक मंडल की बैठक का कोई औचित्य ही नहीं है। समिति सचिव की गैर मौजूदगी में नियम विरुद्घ तरीके से संपन्न हुई बैठक में पारित प्रस्तावों को तत्काल निरस्त कर दोबारा बैठक आहूत न की गई तो समिति संचालक समिति मुख्यालय पर आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed