फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   16 नवंबर से शुरु होगा विशाल नगर कीर्तन

16 नवंबर से शुरु होगा विशाल नगर कीर्तन

Mon, 12 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
16 नवंबर से शुरु होगा विशाल नगर कीर्तन

विज्ञापन

नानकमत्ता में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज की 550वीं जयंती को जन्म शताब्दी के रूप में मनाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 नवंबर को नगर से विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। जो उत्तराखंड व यूपी के कई क्षेत्रों की परिक्रमा करने के बाद 20 नवंबर को नानकमत्ता साहिब पहुंचकर संपन्न होगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन 16 नवंबर को गुरु महाराज की रहनुमाई व पंच प्यारों की अगुवाई में सुबह सात बजे विशाल नगर कीर्तन आरंभ होगा। जो सितारगंज, किच्छा, हल्द्वानी, रुद्रपुर से होते हुए गदरपुर पहुंच रात्रि विश्राम करेगा। 17 नवंबर को गदरपुर से चलकर दोराहा बाजपुर, काशीपुर, जसपुर से होते हुए अफजलगढ़ पहुंचेगा। यहां रात्रि विश्राम के बाद 18 को अफजलगढ़ से मुरादाबाद, काठ, रामपुर होने हुए स्वार पहुंचेगा। 19 नवंबर को स्वार से चलकर बिलासपुर, बहेड़ी से बरेली पहुंचेगा और फिर 20 नवंबर को बरेली से नवाबगंज, जहानाबाद, अमरिया, सितारगंज से होते हुए वापस नानकमत्ता साहिब पहुंचेगा। बताया कि नगर कीर्तन में गुरु महाराज को विराजमान करने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से 26 लाख रुपये में एसी बस खरीदी है। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed