{"_id":"5be1dcc1bdec22697c0a91b3","slug":"154152872516-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अखंड पाठ के साथ दीवाली मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अखंड पाठ के साथ दीवाली मेले का आगाज
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। बंदी छोड़ दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का बुधवार को भोग पड़ेगा। पर्व के उपलक्ष्य पर तीन दिन तक चलने वाले धार्मिक दीवान की शुरुआत हो गई है। इसके लिए ही दीवाली मेले का भी आगाज हो गया। मेले में नानकपंथी आने शुरू हो गए हैं।
बुधवार से शुरू होने वाला मुख्य मेला नौ नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 15 नवंबर को मेले का समापन होगा। पर्व को लेकर मेले में दुकानदारों ने दुकानें सजा ली हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेले को सेक्टरों में विभक्त किया है। कोतवाली के साथ ही प्रशासनिक कार्यालय भी बनाए गए हैं।
मेला कोतवाल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सिविल में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। यातायात के लिए मेला क्षेत्र को आने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग लगाए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर व आवास की व्यवस्था की है। दिल्ली से आए संत बाबा बचन सिंह के सानिध्य में लांगरियों द्वारा लंगर की विशेष व्यवस्था की जा रही है।