{"_id":"5be1dbcabdec2269556aa5b6","slug":"15415284785-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पुस्तिका न मिलने पर तीन सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पुस्तिका न मिलने पर तीन सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर अर्थदंड
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर विभाग के कड़े निर्देशों की अनदेखी आम हो गई है। पूर्ति निरीक्षक को तीन दुकानों पर शिकायत पुस्तिका नहीं मिली। इस पर तीनों दुकानों पर पांच-पांच सौ रुपये के अर्थदंड की संस्तुति की गई।
दीपावली पर लोगों को राशन मिलने में दिक्कत न हो इसको देखते ही पूर्ति विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुंगला ने खटीमा शहर, कुटरी, पहेनिया, चकरपुर, नदन्ना, छिनकी समेत दर्जन भर सस्ता गल्ला दुकानों का जायजा लिया। दुकानों में बीपीएल, अंत्योदय, खाद्य सुरक्षा योजना के कार्ड धारकों को राशन वितरण मिला।
कुछ सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा ऑनलाइन खाद्यान वितरण में दिक्कत की बात कही गई। इस पर सभी विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए गए। इस बीच भूड़महोलिया, राजीवनगर और वार्ड संख्या चार की दुकानों में शिकायत पुस्तिका न मिलने व बोर्ड स्पष्ट न होने पर अर्थदंड की संस्तुति की गई। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए भी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। टीम में तरुण सिंह, अब्दुल वहीद शामिल रहे।