फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चुनाव में 13 हजार महिला वोटरों की होगी अहम भूमिका

चुनाव में 13 हजार महिला वोटरों की होगी अहम भूमिका

Sun, 04 Nov 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में 13 हजार महिला वोटरों की होगी अहम भूमिका
महिला मतदाता - फोटो : Amar Ujala
नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका चुनाव में इस बार पुरुषों के साथ-साथ महिला वोटर भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगी। कुल 28 हजार 156 मतदाताओं में 13825 महिला वोटर हैं। प्रत्याशियों की जीत हार में महिलाओं का अहम रोल रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका नैनीताल हमेशा से ही हॉट सीट रही है। यहां चेयरमैन रहे कई जनप्रतिनिधि विधायक की कुर्सी तक पहुंचे हैं। इस बार कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें तीन महिला प्रत्याशी नलिनी नेगी, दीपा मिश्रा, डॉ. सरस्वती खेतवाल हैं। साल 2003 में सरिता आर्या निर्दलीय चेयरमैन बनीं। इसके बाद मुकेश जोशी मंटू, श्याम नारायण को चेयरमैन की कुर्सी मिली। हालांकि 21 साल के लंबे समय में सिर्फ एक महिला सरिता आर्या को चेयरमैन बनने का मौका मिला, वो भी तब जब सीट महिला आरक्षित थी। इसके बाद कोई महिला नैनीताल की चेयरमैन नहीं बनी। जनता ने महिलाओं को चेयरमैन बनाने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। यहां बड़े राजनीतिक दल भी महिलाओं पर दांव कम ही लगाते हैं। महिलाएं भले ही टिकट के लिए दावेदारी करती रहीं, लेकिन आखिर में टिकट पुरुषों को ही मिलता है। भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, बसपा, सपा समेत किसी भी बड़ी राजनीतिक पार्टी ने इस बार महिला को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है, जबकि कई महिलाएं टिकट की लाइन में थीं। इस बार अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहीं सभी महिला प्रत्याशी निर्दलीय हैं।
विज्ञापन


नैनीताल में कुल 28156 मतदाताओं में 13 हजार महिला वोटर
21 साल में सिर्फ एक महिला रही है नैनीताल की चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed