{"_id":"5bdcaf55bdec2269436b9884","slug":"15411894198-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक गरुड़ के एटीएम तीन माह से लटके है ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक गरुड़ के एटीएम तीन माह से लटके है ताले
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के गरुड़ बाजार का एटीएम तीन माह से खराब पड़ा है। एटीएम खराब होने पर बैंक मैनेजर ने एटीएम पर ताला लगा दिया है जिससे खाता धारकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ने गरुड़ ब्रांच के मुख्य गेट के सामने एक साल पूर्व एटीएम लगाया था। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि एटीएम तीन माह पूर्व खराब हो गया था। एटीएम को ठीक कराने के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों को पूर्व में लिखा था। बैंक ने एक माह पूर्व इंजीनियर भेजे थे मगर वह एटीएम ठीक नहीं कर पाए। कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, साधन सहकारी समिति गरुड़ के अध्यक्ष बचे सिंह बोरा, डंगोली के अध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी और गरुड़ बाजार के व्यापारियों ने बैंक के आला अधिकारियों से एटीएम को जल्द ठीक कराने की मांग की है।