{"_id":"5bdcaf4ebdec2269724a7e3d","slug":"154118941215-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में मिला पुरातत्व अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में मिला पुरातत्व अवशेष
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोटद्वार रोड क्षेत्र में पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए सड़क की खुदाई की जा रही है। इसी दौरान शिवलिंग आकार का पुरातात्विक अवशेष मिला। इसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। एसडीएम परितोष वर्मा ने भी मौका मुआयना कर पुरातत्व विभाग से इसकी जांच कराने की बात कही।
पर्वतीय सभा कोटद्वार रोड के पास जल संस्थान की बड़ी पेयजल टंकी है। इसके आसपास आजकल पेयजल लाइन की मरम्मत की जा रही है। इसके लिए शुक्रवार सुबह कुछ कर्मचारी सड़क किनारे गड्ढा खोद रहे थे। इसी बीच श्रमिकों को शिवलिंग के आकार का बड़ा पुरातात्विक अवशेष मिला। इसे देखकर खुदाई कर रहे श्रमिक भी चौंक गए। इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम, जल संस्थान के अधिकारियों ने भी यह पुरातात्विक अवशेष देखा। एसडीएम ने बताया कि पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
1975 में भी मिली भी प्राचीन मूर्ति
पर्वतीय सभा लखनपुर निवासी बुजुर्ग चंद्रशेेखर भट्ट ने बताया कि 1975 में जलसंस्थान ने यहां टंकी बनाई थी। तब भी एक मूर्ति निकली थी। इस मूर्ति से चारों को अद्भुत कलाकृति बनी है। क्षेत्रीय लोगों ने इसे भगवान की मूर्ति मानकर उसे पर्वतीय सभा में रखा है।