{"_id":"5bda1115bdec2269ad753e91","slug":"154101783712-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए और पुराने नेचर गाइडों में नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए और पुराने नेचर गाइडों में नोकझोंक, हंगामा
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
ढेला गेट पर धरना देकर बैठे नेचर गाइड।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में नए और पुराने गाइडों के बीच चल रहे विवाद के चलते बुधवार को ढेला गेट के पास नए नेचर गाइडों ने धरना दिया। इस मौके पर पुराने और नए गाइडों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और बाद में पर्यटक बिना गाइडों के ही ढेला और झिरना रेंज में गए।
दोपहर दो बजे से ही नए नेचर गाइड समान रोटेशन प्रक्रिया की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे गए। जब शाम साढ़े चार बजे 30 गाड़ियां झिरना और दस गाड़ियां ढेला में जाने के लिए आईं तो नए गाइडों ने हंगामा कर दिया। क्योंकि इन गाड़ियों में पुराने गाइड पर्यटकों के साथ जा रहे थे। नए गाइडों का आरोप है कि पुराने गाइडों को ही मौका मिल रहा है, जबकि उन्हें गाड़ियों के साथ नहीं भेजा जा रहा है।
इस संबंध में पिछले काफी समय से नेचर गाइड कॉर्बेट के अधिकारियों से मिल रहे थे। इस मौके पर नए और पुराने गाइडों के बीच नोकझोंक हुई थी। मौके पर पहुंचे ढेला चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया और बाद में फैसला हुआ कि पुराने गाइड भी पर्यटकों के साथ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस और वन कर्मियों ने पर्यटकों को बिना गाइड के झिरना और ढेला में भेज दिया। नए नेचर गाइड भुवन पाठक ने बताया कि अगर अब भी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
धरना देने वालों में सोहन सिंह, विनोद कुमार भास्कर, कुमार राधाबल्लभ ध्यानी, अनिल चौधरी, भुवन पाठक, दिनेश सती, प्रकाश आदि रहे।
उपनिदेशक से नेचर गाइडों की नोकझोंक
नेचर गाइडों ने उपनिदेशक का घेराव किया
रामनगर (नैनीताल)। ढेला गेट पर नए नेचर गाइडों की ओर से हंगामा करने के बाद देर शाम को पुराने गाइडों का प्रतिनिधिमंडल उपनिदेशक कॉर्बेट के कार्यालय पहुंचा। इस मौके पर गाइडों की उपनिदेशक से तीखी नोकझोंक भी हो गई।
ढेला में पर्यटकों की गाड़ी से उतारने के बाद पुराने गाइड योगेंद्र मनराल, श्याम सिंह बिष्ट, गौरव खुल्बे, विपिन तिवारी, अजय छिमवाल, असद अली, मुकेश कुमार, जितेंद्र बिष्ट आदि उपनिदेशक के कार्यालय पहुंचे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस दौरान गाइडों की उपनिदेशक से वार्ता हुई, जिसमें उनकी नोकझोंक भी हुई। उपनिदेशक ने कॉर्बेट के वार्डन को लिखित में शिकायत करने को कहा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
- समान रोटेशन को ढेला पर धरने पर बैठे गाइड
- बिना गाइडों के ढेला और झिरना गए पर्यटक