{"_id":"5bd9fe4ebdec22174b2c2e4d","slug":"15410130301116-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अवैध निर्माण कर्ताओं के भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अवैध निर्माण कर्ताओं के भवन सील
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने प्राधिकरण को ठेंगा दिखाकर निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसा है। प्राधिकरण की ओर से 16 अवैध निर्मित भवन सील किए गए हैं और 125 निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। क्षेत्रीय संयुक्त सचिव की ओर से क्षेत्र के निर्माण कर्ताओं पर निगरानी रखने के लिए दो राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र गहतोड़ी और दिवाकर पंत को तैनात कर दिया है, जो नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिना नक्शा, अनुमति के दुकान, आवास निर्माण करने वालों पर निगरानी रखेंगे। विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर ने खटीमा में 105 आवासीय और 36 कामर्शियल आवेदनकर्ताओं से पांच लाख 44 हजार 201 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी बीपी सागर ने बताया कि कुल 131 आवेदनों में से क्षेत्रीय संयुक्त सचिव की ओर से 21 आवेदन स्वीकृत कर उन्हें नक्शा जारी करते हुए 10 लाख 16 हजार 756 का राजस्व अदा किया है। जबकि 110 मामले अभी विचाराधीन हैं।