{"_id":"5bcb8155bdec2269360ca84d","slug":"154006354116-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर के लट्ठों से लदी पिकअप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर के लट्ठों से लदी पिकअप पकड़ी
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज में तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन पर सुरक्षा दल ने चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी रेंजर सुनील गैरोला के नेतृत्व में टीम ने सिडकुल क्षेत्र में गश्त के दौरान किशनपुर आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत वन मोटर मार्ग पर पिकअप (यूपी22टी-0143) को रोका।
इस दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पिकअप में खैर के लट्ठे लदे थे। रेंजर ने बताया कि वाहन को अभिरक्षा मे लेकर एमबीआर गेट वन चौकी में दाखिल करा दिया गया। इसके साथ ही किशनपुर रेंजर को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंपी गई है। टीम में वन दरोगा दीवान सिंह रौतेला, अमर सिंह बिष्ट, संजय कुमार, जयदीप जोशी आदि थे।