{"_id":"5bc630fcbdec22694d4312a7","slug":"153971529413-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा नहीं करने पर दुकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा नहीं करने पर दुकान सीज
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। अर्बन कोपरेटिव बैंक काशीपुर के ऋण प्रबंधक अजय कुमार गर्ग ने बताया कि बाजपुर के गांव बेरिया दौलत निवासी हरदेव सिंह ने बेरिया दौलत मार्ग पर प्रीत ट्रैक्टर एजेंसी के नाम से आठ- दस साल पहले 50 लाख रुपये की लिमिट बनाई थी।
चार साल पहले उसने बैंक से 50 लाख रुपए लिए लेकिन अब तक धनराशि जमा नहीं की है। इस धनराशि पर ब्याज लगकर करीब 68 लाख रुपए हो गया है। बैंक ने लगातार पत्र के माध्यम से अवगत कराया।
कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को बैंक अधिकारियों ने राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसआई दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान को सीज कर कब्जे में ले लिया। चौकीदारी के लिए वहां एक सुरक्षा कर्मी भी तैनात किया गया। वहां प्रबंधक राजीव मल्होत्रा, ब्रहमपाल सिंह, गुरदीप सिंह, सुधांशु वर्मा आदि थे।