{"_id":"5bbfb5bebdec224fea6caf29","slug":"153929053116-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही हुई तो कर दूंगा सस्पेंड: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही हुई तो कर दूंगा सस्पेंड: डीएम
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
just money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। 15वें वित्त आयोग की टीम 17 अक्तूबर को जिले में पहुंच रही है। इससे पहले बृहस्पतिवार को डीडीए सभागार में हुई बैठक के दौरान डीएम विनोद कुमार सुमन ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम 17 से 19 अक्तूबर तक जिले में रहेगी। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति संजीदा रहें। लापरवाही करने वालों को तुरंत ही निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही से राज्य को आर्थिक नुकसान होगा।
जिलाधिकारी ने राज्य के विकास में वित्त आयोग की सिफारिशों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम, पद नाम, मोबाइल नंबर सहित तैयार करने आदि के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रौहेला, परियोजना निदेशक बालकृष्ण टम्टा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी भारती राणा, उप परियोजना निदेशक संगीता आर्या, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंदन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।