{"_id":"5bbf9510bdec224fcd1daa88","slug":"153928216616-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलाडुंगरी का हर परिवार अब कूड़ादान में गिरायेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलाडुंगरी का हर परिवार अब कूड़ादान में गिरायेगा कूड़ा
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के मेलाडुंगरी ग्राम पंचायत का हर परिवार अब कूड़ादान का उपयोग करेगा। कूड़ादान में कूड़ा न गिराने पर ग्राम पंचायत संबंधित परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत स्वजल परियोजना से ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी को कूड़ादान के लिए स्वजल परियोजना से 102500 रुपये मिल थे। ग्राम पंचायत ने इस राशि से 205 कूड़दान क्रय कर गांव गांव के हर परिवार को वितरित किये। ग्राम प्रधान बलवंत भंडारी ने कहा कि ग्राम पंचायत कूड़दान में कूड़ा न डालने वाले परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी। ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा वर्मा ने ग्रामीणों से कूड़ादान का उपयोग कर गांव और अपने घर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने कहा कि गांव के हर परिवार को बर्मी कंपोस्ट के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत अनुदान भी देगी। इस बीच गांव के हर परिवार को वर्मी कंपोस्ट के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ब्यूरो