फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आवासीय योजना की किस्त नहीं मिलने से भड़के लोगों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

आवासीय योजना की किस्त नहीं मिलने से भड़के लोगों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
आवासीय योजना की किस्त नहीं मिलने से भड़के लोगों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन
बाजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त की धनराशि नहीं मिलने से परेशान लोगों ने एसडीएम कोर्ट पर हंगामा कर एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके पेशकार पवन कुमार को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि नगर क्षेत्र में तीन दर्जन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत दूसरी किस्त की धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन


मकान निर्माण के चलते लोगों ने अपने पुराने कच्चे मकान भी तोड़ दिए थे। जिससे लोग पड़ोसियों के घरों में निवास कर रहे हैं। वहां पर संतोष, रेखा, राधिका, कमला, इंदिरा, विजय, समरिया, कलावती, फूलवती आदि थे।
विज्ञापन


इधर, पालिका ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत नगर पालिका की ओर से 103 लाभार्थियों का चयन कर डीपीआर बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसमें 33 लाभार्थियों का बजट मंजूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाभार्थियों को पहली किश्त के रुप में बीस बीस हजार रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। द्वितीय किश्त का बजट आने पर लाभार्थियों को धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed