{"_id":"5ba400a9867a557f58789465","slug":"153747471019-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में डूबा युवक
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर से गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए दो दिन पूर्व गर्जिया आया युवक नहाते समय कोसी नदी में डूब गया था। बृहस्पतिवार को उसका शव पुलिस ने झुला पुल से बरामद किया।
गर्जिया मंदिर में कई दिनों से विश्वकर्मा, गणपति मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला चल रहा है। थाना आईटीआई काशीपुर की शंकरपुर कॉलोनी बाजपुर रोड निवासी मोनू (21) पुत्र छोटे लाल भी 18 सितंबर को गणपति विसर्जन के लिए गर्जिया आया था। यहां कोसी में नहाते समय वह गहरे कुंड में डूब गया था। तब से उसका पता नहीं चल सका। गर्जिया पुलिस चौकी प्रभारी हरीश पुरी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर गर्जिया से ढिकली की ओर कुछ दूरी पर स्थित झुला पुल के पास मौजूद लोगों ने पानी में शव देखा और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव नदी से बाहर निकाला। तब तक मोनू की तलाश कर रहे काशीपुर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोनू के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।