{"_id":"5ba400a2867a557ed10191be","slug":"153747470312-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर अस्पताल का कायाकल्प होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर अस्पताल का कायाकल्प होगा
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के अस्पताल में मरीज को भभूत लगाता डंगरिया।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का कायाकल्प होगा। यहां सांसद निधि से 80 लाख का आईसीयू और एक लाख रुपये की विधायक निधि से डीप फ्रीजर खरीदने की अनुमति मिल चुकी है।
यहां सर्जन, ईएनटी, आईसीयू, ब्लड बैंक भी नहीं है। ऐसे में अधिकतर मरीज यहां से रेफर हो जाते हैं। कई बार मरीजों के तीमारदार चिकित्सकों से लड़ भी जाते हैं। ऐसे में राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों से अस्पताल को आईसीयू मिला है। बलूनी के सांसद प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि इस आईसीयू के लिए पहले 40 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। अस्पताल प्रशासन की अतिरिक्त रुपये की मांग पर दोबारा 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी ब्लड बैंक में रक्त संग्रहण का डीप फ्रीजर खरीदने के लिए एक लाख रुपये दिए हैं। पोस्टमार्टम हाउस के जीर्णोद्धार के लिए भी 1.85 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। सीएमएस डॉ. टीके पंत ने बताया कि उनका ऑफिस अस्पताल की दूसरी मंजिल पर होगा और निचले हिस्से में आईसीयू बनेगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।