{"_id":"5ba3eb6b867a557eca091231","slug":"15374692723-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलू के दो गोल से जीता चकरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलू के दो गोल से जीता चकरपुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिफार्म के टैगोरनगर में आयोजित टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में चकरपुर ने संजय नगर को दो गोल से परास्त किया।
मैच के शुरूआती 10 मिनट में संजय नगर के हैरी और विपुल ने चकरपुर के गोल पोस्ट पर कई आक्रमण किए, लेकिन गोलकीपर आकाश ने इस आक्रमण को विफल कर दिया। इस बीच चकरपुर के स्ट्राइकर विशाल के बेहतरीन पास को गोलू ने गेंद गोल पोस्ट में डाल टीम को बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे हाफ में गोलू ने दूसरा गोल दाग टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई।
मैच में सुकांत ब्रह्म रैफरी, पंकज राय, सव्यसाची हालदार, सुनील मंडल कमेंट्रेटर, सुजीत विश्वास, दीपेंद्र सेन स्कोर, दीपांकर मंडल, सुमित विश्वास लाइंसमैन रहे। वहां प्रधान संघ के भवतोष आचार्य, किशोर राय, संजय बाछार, देबू मंडल, तपन सरकार, आनंद बिष्ट, सुभाष मंडल, श्यामल सरकार, राम मित्र आदि थे। ब्यूरो