{"_id":"5ba3ea2c867a5520833a744d","slug":"153746895318-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिले नवजात शिशु को भेजा देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिले नवजात शिशु को भेजा देहरादून
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर के गांव लखनपुर निवासी राधा पत्नी चंद्रपाल को बुधवार शाम बेरियादौलत रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत में नवजात शिशु पड़ा मिला था। कोतवाली पुलिस ने देखभाल के लिए नवजात को गांव निवासी पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह की पत्नी इमलेश के सौंप दिया। मामला जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ. रजनीश बत्रा जानकारी में आने पर बुधवार देर रात शिशु को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को डॉ. बत्रा ने कोतवाल तुषार बोरा से बातचीत कर नवजात को देहरादून भेजने को कहा। इस पर सीएचसी से दो नर्स, महिला सहित दो कांस्टेबल की सुरक्षा में शिशु को राजकीय बाल शिशु सुधार गृह केदारपुरम देहरादून भेज दिया गया।