फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नहीं थमा भूस्खलन, 17 परिवार विस्थापित

नहीं थमा भूस्खलन, 17 परिवार विस्थापित

Tue, 11 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
नहीं थमा भूस्खलन, 17 परिवार विस्थापित
नैनीताल के रईस होटल क्षेत्र में मकान खाली करवाती पुलिस व समान उठाते परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
सूनैनीताल। रईस होटल की भूमि सोमवार सुबह बलियानाले में समा गई। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने करीब 17 परिवारों को स्कूल में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बलियानाले के मुहाने पर बसा नैनीताल का रईस होटल क्षेत्र काफी वर्षों से संवेदनशील बना हुआ है। बीते दिनों से लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए जिला प्रशासन यहां के परिवारों को शिफ्ट करने में लगा। रविवार रात भूस्खलन बढ़ने पर यहां रह रहे लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने पूरी रात घरों से बाहर गुजारी।
विज्ञापन


किराये पर ले लें मकान, प्रशासन देगा पैसा
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह क्षेत्र का मुआयना करके यहां के घरों को खाली करा दिया। डीएम ने लोगों से कहा कि वे अपने रहने के लिए अन्य किसी जगह पर किराये के मकान की व्यवस्था कर लें, प्रशासन की ओर से इसका भुगतान किया जाएगा। फिलहाल डीएम ने दूसरे विकल्प के तौर पर जीआईसी और प्राथमिक स्कूल में प्रभावित लोगों से शिफ्ट होने को कहा है। बताया कि स्कूल का निरीक्षण कर लिया गया है और कुछ समस्याएं हैं जिनको प्रशासन की ओर से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा ने सोमवार को आयुक्त राजीव रौतेला को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के संयोजक केएल आर्या ने कहा कि जिन लोगों को शिफ्ट किया गया है, उनके लिए दुर्गापुर क्षेत्र में बने आवासों मेें व्यवस्था की जाए। कृष्णापुर क्षेत्र से आने वाले लोगों को हरिनगर से आने वाले मार्ग को बंद किए जाने से परेशानी होगी। इसे देखते हुए कृष्णापुर तक 10 फुट चौड़ा लिंक मोटर मार्ग बनाया जाए। इस दौरान राजेश कुमार, धना पांडे, भुवन राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed