{"_id":"5b88552542c792464a0c942e","slug":"153566133612-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में मयखाना बनाए मिले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में मयखाना बनाए मिले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सीएमओ ऑफिस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश पंत ने ऑफिस को मयखाना बना दिया। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी में वह शराब के नशे में मिले। साथ ही उनके कमरे से शराब की बोतलें और हड्डियां बरामद हुईं। मेडिकल परीक्षण में भी उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। डीएम ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।
डीएम विनोद कुमार सुमन को शिकायत मिली थी कि सीएमओ ऑफिस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश पंत ड्यूटी के समय शराब के नशे में रहते हैं। इस पर डीएम ने एसओ तल्लीताल राहुल राठी और संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला के नेतृत्व में टीम बनाकर बृहस्पतिवार दोपहर सीएमओ कार्यालय भेजी। टीम को मौके जगदीश पंत के कमरे से शराब की खाली, भरी हुईं बोतलें व हड्डियां मिलीं। उनके बगल के कमरे में भी शराब की बोतलें मिलीं। अधिकांश कर्मचारी ऑफिस से गायब थे। पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी भी की। बाद में उनका मेडिकल परीक्षण बीडी पांडे जिला अस्पताल में कराया। परीक्षण में उनके शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि जगदीश पंत शराब के नशे में ड्यूटी करते हैं। ऐसे में उनके कार्यालय में टीम भेजी गई थी। जांच में वह शराब के नशे में मिले हैं और उनके कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं हैं। डीएम ने कहा कि पंत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
ऑफिस से शराब की बोतलें और हड्डियां बरामद
डीएम के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने सीएमओ ऑफिस में मारा छापा