फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   माल रोड को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, भाजपा खिलाफ नारेबाजी।

माल रोड को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, भाजपा खिलाफ नारेबाजी।

Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
माल रोड को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, भाजपा खिलाफ नारेबाजी।
नैनीताल। टूटे लोअर माल रोड के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि जो सरकार पर्यटन को नहीं बचा सकती, अपने लोगों को नहीं बचा सकती, उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। रोड टूटे 11 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक सांसद और विधायक मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगराध्यक्ष मारुति नंदन साह, वरिष्ठ नेता हेम आर्या सहित तमाम कांग्रेसी लोअर माल रोड पहुंचे। यहां बीच सड़क पर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि 11 दिन बीतने के बाद भी रोड का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। नैनीताल का पर्यटन और इससे जुड़े लोग खतरे में हैं। सरकार 58 लाख रुपये तक नहीं दे पा रही है। मौके पर एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ सिटी विजय थापा, इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत, एसओ तल्लीताल राहुल राठी समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


आपदा में बिना टेंडर होना चाहिए काम
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपदा में काम बिना टेंडर के होने चाहिए और सरकार टेंडर निकाल कर खानापूर्ति कर रही है। 11 दिन बीतने के बाद भी पैसा मंजूर नहीं किया गया है। होटल कारोबारी, व्यापारी और पर्यटन से जुड़े सभी लोगों को विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। इस दौरान पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक सरिता आर्या, मुन्नी तिवारी, कुंदन बिष्ट, महेश पंवार, खष्टी बिष्ट, गजाला कमाल, पुस्कर मेहरा, हिमांशू पांडे, कैलाश मिश्रा, मुकेश जोशी, सरवर खान, नदीम मून, जेके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट-
कांग्रेसियों ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद से नगर में पार्किंग व्यवस्था न होने का रोना रोकर सरकार ने पर्यटन को बाधित किया। तमाम लोगों के दुकान लगाने पर रोक लगा दी गई। कई लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। पर्यटक आज नैनीताल आने से डर रहे हैं। अगर सुधार न हुआ तो क्रमिक अनशन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे
कांग्रेसियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक नैनीताल की इस बड़ी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। मुख्यमंत्री को इस समस्या के निराकरण के लिए कदम उठाने होंगे वरना कांग्रेस जनता को साथ लेकर देहरादून जाकर उनका घेराव करेगी।


-प्रकरण में स्वत: संज्ञान ले हाईकोर्ट
धरनास्थल पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि इस समय सरकार नैनीताल की ओर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार सोई हुई है। उन्होंने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह खुद ही प्रकरण का संज्ञान ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed