{"_id":"5b87017642c792463f794dc8","slug":"15355743791410-2-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल हुई नैनी झील, 10.2 फुट पहुंचा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल हुई नैनी झील, 10.2 फुट पहुंचा जलस्तर
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। लंबे समय के इंतजार के बाद बुधवार को नैनी झील का जलस्तर महीने के सर्वाधिक स्तर 10 फुट से ऊपर पहुंच गया। अब झील लबालब भर गई है। यह नगरवासियों के साथ ही कई विभागों के अधिकारियों के लिए राहत की खबर है। जलस्तर एक फुट और बढ़ा तो डांठ खोलने की नौबत आ सकती है।
इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक वर्षा कम हुई है। बारिश कम होना जुलाई तक चिंता का विषय बना रहा। सभी चिंता में थे कि अगर ठीक से बारिश नहीं न हुई तो नगर की पेयजल व्यवस्था का क्या होगा। झील ही नगर में पेयजल का पहला और आखिरी साधन है। अगर झील न भरी तो पेयजल में और कटौती करने की नौबत आ सकती थी, लेकिन अगस्त शुरू होते ही नगर में मूसलाधार बारिश हुई। इससे झील भरने की उम्मीद प्रबल हो गई। 15 अगस्त के बाद झील तेजी से भरने लगी। पांच दिन के दौरान हुई भीषण बारिश से जनजीवन तो प्रभावित हुआ, लेकिन झील भर गई। बुधवार को झील ने अगस्त के सर्वाधिक जलस्तर 10 फुट को पार कर लिया। झील नियंत्रण कक्ष के सुपरवाइजर रमेश सिंह ने बताया कि बुधवार को जलस्तर 10 फुट दो इंच मापा गया। अगस्त में झील का जलस्तर दस फुट होना चाहिए। जलस्तर एक फुट और बढ़ने पर डांठ खोलने की स्थिति बन सकती है।
झील का सर्वाधिक जलस्तर जुलाई में होना चाहिए
एक फुट और बढ़ा तो डांठ खोलनी पड़ेगी