फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देहरादून से पांच सदस्सीय टीम टूटे माल रोड की जांच करने पहुंची

देहरादून से पांच सदस्सीय टीम टूटे माल रोड की जांच करने पहुंची

Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
देहरादून से पांच सदस्सीय टीम टूटे माल रोड की जांच करने पहुंची
नैनीताल। 11 दिन बीतने के बाद शासन से भेजी गई भूवैज्ञानिकों की टीम ने बुधवार को टूटी लोअर माल रोड समेत तमाम स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने कई सालों के बारिश, झील के जलस्तर, भूधंसाव और रोड के चटकने संबंधी आंकड़े इकट्ठे किए। टीम टूटे रोड पर प्रयोग की गई सामग्री की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद शासन इस पर कोई फैसला लेगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे देहरादून से आपदा प्रबंधन व न्यूनीकरण केन्द्र के अधिशासी निदेशक डा. पीयूष रौतेला की अगुवाई में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेफिंग देहरादून के भूवैज्ञानिक डा. हर्ष बानखेड़ा, रुड़की सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के देवी प्रसाद, आईआईएसआर के सोहन राज, बाडिया इंस्टीट्यूट के विक्रम गुप्ता टूटे माल रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। टीम ने नैैनी झील व राजपुरा पहाड़ी का भी निरीक्षण किया। बीते सालों के बारिश, नैनी झील के जलस्तर और दरारें आने के आंकड़े इकट्ठे किए। टीम के सदस्य पूरे दिन इन आंकड़ों को लेकर मंथन करते रहे और माल रोड को बचाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान एडीएम बीएल फिरमाल, सिंचाई विभाग के ईई हरीश चंद सिंह, जिला आपदा अधिकारी शैलेष कुमार, एई मदन मोहन जोशी, नीरज जोशी, आरसी पंत, एएसपी हरीश चंद्र सती, तहसीलदार कृष्ण राम, लोनिवि के एई एमपीएस कालाकोटी आदि टीम के साथ रहे।
विज्ञापन


माल रोड और झील को लंबे समय तक बचाने पर किया विचार विमर्श
जांच पूरी कर शासन को सौंपेंगे रिपोर्ट, फिर शासन लेगा कोई फैसला
बारिश, जलस्तर, भूधंसाव और रोड के चटकने संबंधी आंकड़े इकट्ठा किए

भूगर्भीय हलचल हो रही
यूजीसी के भूवैज्ञानिक डा. बहादुर सिंह कोटलिया का कहना है कि जिस स्थान पर माल रोड ध्वस्त हो रही है वहां भूगर्भीय हलचल हो रही है। इस स्थान से डीएसबी फाल्ट भी गुजर रहा है। वाहनों के कंपन से सुरक्षा दीवारें लगातार कमजोर हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed